{"_id":"69582655ce633845c509786c","slug":"the-arbitrary-behavior-of-drivers-has-become-a-threat-to-the-lives-of-passengers-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136279-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन चालकों की मनमानी बनी सवारियों के जान की आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन चालकों की मनमानी बनी सवारियों के जान की आफत
Sat, 03 Jan 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। हाईवे और स्टेट हाईवे पर नियमों की अनदेखी कर सवारी गाड़ी फर्राटा भर रही हैं। क्षमता से अधिक सवारी और उसके बाद वाहनों की छतों पर रखा गया अधिक सामान कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। भले ही पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने की बात कह रही हो लेकिन चौक, चौराहों के साथ पुलिस पिकेट प्वाइंट से गुजरने वाले इन वाहनों को देख अनदेखी कर जाने दिया जा रहा है। शायद इसलिए चालकों को पुलिस कार्रवाई का डर नहीं हैं। स्थानीय लोगों में दिनेश कुमार प्रजापति, हरीशंकर नायक, देवकुमार पाल, हरीश पाल, जयंती द्विवेदी आदि का कहना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की तो हाईवे पर ई-रिक्शा और मैजिक चालक नियमों को ताड़ते दिखाई दिए।
...............
फोटो-07- कानपुर-झांसी हाईवे पर मांवर के पास लहराती हुई दौड़ती मैजिक। संवाद
सवारी बिठाने के बाद छत पर लाद लिए टायर
केस-1
शुक्रवार को भोगनीपुर थाना के मावर के पर कानपुर-झांसी हाईवे पर एक मैजिक कानपुर से भोगनीपुर की ओर आती दिखी। इसमें अंदर सवारियां निर्धारित संख्या से अधिक भरी दिखीं। इसके साथ ही ऊपर ट्रकाें के टायर लदे दिखाई दिए। जिसकी स्पीड भी कम नहीं है। गाड़ी पूरे रोड में झूमती हुई जा रही थी। इस लापरवाही से बड़ा हादसा होने की संभावना है।
............
फोटो-08- मुगलरोड पर सवारी लटका कर दौड़ती मैजिक। संवाद
मैजिक में बाहर सवारी लटकाकर चल रहे चालक
केस-2-
भोगनीपुर थाना के मुगलरोड गौर गांव के पास मैजिक घाटमपुर से भोगनीपुर जा रही थी। सर्दी इतनी अधिक है कि पैदल चलने में सर्द हवा महसूस हो रही है। इसके बावजूद मैजिक चालक अधिक धन पैदा करने के चक्कर में लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। मैजिक के अंदर जगह नहीं होने के कारण बाहर सवारी को बाहर खड़ा कर रखा है। मैजिक की खिड़की भी टूटी है। ऐसे में हादसा की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
...............
फोटो- 09-- पुखरायां मेनरोड पर ई-रिक्शा चालक जबरन ठूस कर बैठाता सवारी। संवाद
केस 3-
मानक से अधिक सवारी भर कर चल रहे ई-रिक्शा
पुखरायां कस्बा मेनरोड पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चालक अपनी सीट पर तीन सवारी बैठाए है। साथ ही पीछे सात सवारी होने के बावजूद एक सवारी को और बैठाने का प्रयास कर रहा है। जो सिर्फ स्वयं का व्यवसाय होने के चक्कर में दूसरे के साथ कुछ भी हो इसका ख्याल भी नहीं कर रहा है।

फोटो- 09