फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The alleged Baba took Samadhi in the pit in Unnao, the police took out

Baba Samadhi: कथित बाबा ने गड्ढे में ली समाधि, पुलिस ने निकाला बाहर, पढ़े पूरा मामला

Sun, 25 Sep 2022 11:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Sep 2022 11:05 PM IST
सार

आसीवन थाना क्षेत्र में कथित बाबा द्वारा गड्ढे में समाधि लेना का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा को बाहर निकाला। साथ ही, बाबा और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
The alleged Baba took Samadhi in the pit in Unnao, the police took out
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में एक कथित बाबा ने सपने में देवी द्वारा आदेश दिए जाने की बात कह जमीन में गड्ढा खोदकर समाधि लेने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गड्ढे से बाहर निकाला। एसओ ने बताया कि बाबा और उसके चार साथियों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी निवासी शुभम (23) खुद को मां काली का भक्त बताता है। रविवार शाम गांव के पास शिव मंदिर के पास जमीन में गड्ढा खोदवाकर जीवित ही समाधि ले ली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ अनुराग सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और बाबा को आनन-फानन मिट्टी हटाकर जीवित बाहर निकाल लिया। पुलिस उसे और चार सहयोगी बाबा परियर निवासी हरिकेश, मरौंदा निवासी राहुल और दो अज्ञात को थाने लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शुभम झाड़ फूंका करता है। उसने लोगों से बताया कि उसे सपने में देवी ने समाधि लेने का आदेश दिया है। उसने लोगों के मना करने के बाद भी समाधि लेने की जिद कर रहा था। इसलिए सभी ने पूजा के बाद समाधि में बैठा दिया था।

शुभम के पिता विनीत ने बताया कि यह पूजापाठ बहुत करता रहता है। मां गुड्डी की बचपन में ही मौत हो गई थी। एसओ आसीवन ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed