{"_id":"683cae284307aebd1903bc65","slug":"the-allegation-of-gang-rape-on-the-ashrams-official-turned-out-to-be-false-kanpur-news-c-362-1-ka11002-124768-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आश्रम के पदाधिकारी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गलत निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आश्रम के पदाधिकारी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गलत निकला
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस की गोविंदनगर आश्रम कांड मामले की प्रारंभिक जांच में ताइक्वांडो खिलाड़ी का पहला आरोप गलत निकला है। पीड़िता ने आश्रम से जुड़े जिस पदाधिकारी पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप लगाया था, वह उस दिन वह महाकुंभ मेले में गंगा स्नान करने गया था। यह जानकारी आरोपी के मोबाइल की डिटेल और लोकेशन से सामने आई है। वहीं रविवार को पीड़िता ने एडीसीपी महेश कुमार से मिलकर अपना पक्ष रखा।
एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने बताया कि महिला खिलाड़ी ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है। उनमें से एक की लोकेशन घटना के दिन महाकुंभ मेले की मिली है। जब ये बात पीड़िता को बताकर आरोप के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। हालांकि वीडियो में जिस कमरे में घटना होने का बात कही जा रही है, वह आश्रम का ही कमरा है। बुर्जुग आरोपी की हरकतें तो वीडियो से स्पष्ट हैं, लेकिन अन्य के खिलाफ कोई अहम साक्ष्य नहीं मिला है। वहीं युवती का आरोप है कि पुलिस उससे मूलपता पूछ रही है। इसके पीछे उनकी मंशा परिजनों पर दबाव डालने की है। इस संबंध में एडीसीपी का कहना है कि मूल पता महज लिखापढ़ी की कार्रवाई के लिए मांगा जा रहा है। पीड़िता किरायेदार है और भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है। वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद हनीट्रैप के आरोपों पर युवती का कहना है कि उसने बात करने के लिए बुलाने को फोन किया था। हालांकि आरोपी नहीं आया।
पुलिस ने पीड़िता और आरोपी वृद्ध के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। दोनों के बीच रोजाना बात होने के सबूत मिले हैं। दोनों के बीच 600 से ज्यादा बार मोबाइल पर कॉल हुई हैं। रोजाना 20 से 25 बार कॉल पर बात होती रही हैं। युवती ने क्षेत्रीय लोगों के दबाव में पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने के आरोप लगाए हैं।