फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The actions of over 120 police personnel have tainted the khagi.

Kanpur News: 120 से अधिक पुलिस कर्मियों के कारनामों से खागी दागदार

Sat, 27 Dec 2025 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The actions of over 120 police personnel have tainted the khagi.
कानपुर। बीतते साल में कमिश्नरी पुलिस के 120 से अधिक पुलिसकर्मियों के कारनामों से खाकी का दामन दागदार हुआ है। अब तक इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही मिलाकर करीब 35 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनके संबंध अखिलेश दुबे, दीनू उपाध्याय, गजेंद्र सिंह नेगी समेत अन्य मामलों के आरोपियों से मिले थे। बाकी की जांच जारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर विनोद कुमार सिंह के कार्यालय में उनके बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अखिलेश दुबे से संबंध रखने के आरोप में इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है। इंस्पेक्टर के साथ वन स्टाॅप सेंटर में महिला के आत्महत्या करने के मामले में एसआई रानू को बर्खास्त किया गया। इसी तरह इंस्पेक्टर नीरज ओझा, अमान सिंह, मानवेंद्र सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई। केशवपुरम आवास विकास की जमीन पर रुपये लेकर कब्जा देने के मामले में आरोपी गजेंद्र सिंह नेगी से हर महीने दो लाख रुपये लेने के आरोप में इंस्पेक्टर केके मिश्रा को हटाया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है। पुलिस की वर्दी में घरों व होटलों में छापा मारकर लूट करने के आरोप में टीएसआई अजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

गोविंदनगर, काकादेव, कल्याणपुर, हरबंशमोहाल, बेकनगंज के कई सिपाहियों को वसूली और अपराधियों से सेटिंग करने के आरोप में इधर से उधर किया गया। महाराजपुर और चकेरी क्षेत्र में वसूली करने और झूठे मामले में फंसाने के आरोप में दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 120 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है जिसमें से 55 से 60 गंभीर मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
पुलिस की उपलब्धियां
- बेहतर जांच के लिए क्राइम ब्रांच के चार और अनुभागों का गठन किया गया।
- ऑपरेशन त्रिनेत्र व ऑपरेशन घर-घर से शहर भर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।
- ऑपरेशन महाकाल चलाकर 35 से अधिक भूमाफिया व कब्जेदारों पर एफआईआर की गई।
- ऑपरेशन दिव्य दृष्टि से पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई।
- थानों में साफ सफाई और खानपान के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए।
- थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई।
- आतंकवाद से निपटने के लिए एटीएस से प्रशिक्षित टीम का गठन हुआ।
- क्रिटिकल कॉरिडोर के अंतर्गत 20 टीमें बनाई गईं।
- पांच थानों के नए भवनों का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
- क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम को अत्याधुनिक असलहे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed