फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The act of impostor Baba in Hamirpur, husband is wandering to get his wife

ढोंगी बाबा का कारनामा: झाड़-फूंक करने के बहाने महिला से कर लिया अनुबंध, पत्नी को पाने के लिए भटक रहा है पति

Sat, 08 Oct 2022 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Oct 2022 09:23 AM IST
सार

भरुआसुमेरपुर में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा सामने आया है। दरअसल, उसने झाड़-फूंक कराने के लिए आने वाली एक महिला के साथ रहने का अनुबंध पत्र करा लिया है। अब महिला का शिक्षक पति अपनी पत्नी को पाने के लिए जगह-जगह गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन
The act of impostor Baba in Hamirpur, husband is wandering to get his wife
ढोंगी साधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर के पंधरी गांव निवासी एक ढोंगी साधु वेशधारी बाबा कस्बे के एक प्राइवेट शिक्षक की पत्नी को अपने साथ रख लिया है। शिक्षक ने पत्नी को वापस दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है। बता दें कि कस्बा निवासी शिवशंकर प्रजापति ने बताया कि वह कस्बे के एक इंटर कॉलेज में बतौर शिक्षक तैनात है।

विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। वह झाड़-फूंक कराने पंधरी गांव निवासी साधु वेशधारी बाबा  के पास जाती थी। गत 26 अप्रैल को घर से सोने-चांदी के जेवरात के साथ 50 हजार की नकदी लेकर बिना बताए गायब हो गई। तमाम खोजबीन के बाद उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गत चार मई को बाबा शिवमंगल सिंह ने उसकी पत्नी की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर साथ रहने का अनुबंध पत्र करा लिया है। पीड़ित का आरोप है कि ढोंगी बाबा ने उसकी पत्नी को जबरिया बंधक बनाकर रखे है और उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को दिए गए शिकायती पत्र में पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित पति की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed