फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The accused who raped on the pretext of marriage in Auraiya sent to jail

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: पीड़िता और मां ने थाने में दिया था धरना, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 13 Sep 2022 08:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Sep 2022 08:05 PM IST
सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में धरना दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
The accused who raped on the pretext of marriage in Auraiya sent to jail
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तार को लेकर एक सितंबर को पीड़िता ने मां के साथ थाना दिबियापुर में धरना दिया था।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार आरोपी कुशल मिश्रा उर्फ  ईशू मिश्रा निवासी औरैया रोड दिबियापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ईशू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

उस समय पीड़िता नाबालिग थी। आरोप लगाया था कि दबाव पड़ने पर आरोपी ने सगाई कर ली थी, लेकिन शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। इसके बाद में शादी से इनकार कर दिया और शादी दूसरी जगह तय कर  ली। पीड़िता ने 13 फरवरी 2022 को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की गिरफ्तारी न होने पर गत एक सितंबर को मांग करते हुए थाना परिसर में धरने पर बैठ गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed