फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thailand woman's purse stolen from car

थाईलैंड से कानपुर आई महिला, नारियल खरीदने के लिए उतरी, वापस जाकर कार की सीट पर देखा तो होश उड़ गए

Thu, 20 Sep 2018 07:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
Thailand woman's purse stolen from car
डेमो पिक
थाईलैंड निवासी निताया प्रेदास्वाश एक सप्ताह पूर्व श्रावस्ती स्थित महामोंग्कोल चाय धम्म (बौद्ध मंदिर) आई थीं। मंगलवार को वह अपनी सहेली चिल्ली और क्यों माता के साथ मारबल खरीदने के लिए किराए की कार से कानपुर स्थित किदवई नगर पहुंची थीं। कुछ दुकानों पर मारबल देखने के बाद वह साकेत नगर स्थित सब्जी मंडी पहुंची।
विज्ञापन


नारियल खरीदने के लिए वह सहेली क्यों माता के साथ कार से उतरी थीं। चालक दिलीप भी उतर गया जबकि चिल्ली माता कार में ही बैठी रही। कुछ देर बाद वह लौटी तो सीट पर रखा पर्स गायब था। उसमें तीन लाख रुपये और पासपोर्ट था। घटना मंगलवार को साकेत नगर में हुई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ किराए की दूसरी कार से श्रावस्ती लौट गईं। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा का कहना है कि चालक से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed