{"_id":"5beff297bdec2269556aad81","slug":"terrorist-ajmal-kasab-resident-certificate-issued-from-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः औरैया से जारी हुआ आतंकी अजमल कसाब का निवास प्रमाण पत्र, फर्जीवाड़े से अधिकारियों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः औरैया से जारी हुआ आतंकी अजमल कसाब का निवास प्रमाण पत्र, फर्जीवाड़े से अधिकारियों के होश उड़े
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले से मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब का निवास प्रमाण-पत्र जारी होने की खबर से हड़कंप मच गया। इस फर्जीवाड़े ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। मामले के बाद इस बात का खुलासा हो गया कि यूपी के सरकारी दफ्तरों में चंद रुपये देकर कोई भी किसी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा सकता है। घटना से उत्तर प्रदेश शासन की सक्रियता सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमला कर कत्लेआम मचाने वाले पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब का उत्तर प्रदेश के औराया जिले में निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।
डेमो पिक
औरैया जिले की बिधूना तहसील से जारी हुए आतंकी अजमल कसाब के फर्जी निवास प्रमाण पत्र में उसका जन्म स्थान बिधूना दर्शाया गया है। 21 अक्टूबर 2018 को बने इस निवास प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर 181620020060722 दिया गया है।
डेमो पिक
फर्जीवाड़े का यह बड़ा मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने प्रमाण-पत्र निरस्त करने के आदेश के साथ ही लेखपाल से इसका जवाब मांगा है। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के दौरान अजमल कसाब एकमात्र पाकिस्तानी आतंकवादी था, जो जीवित पकड़ा गया था। इसे चार साल तक पुणे की यरवदा जेल में रखने के बाद 26 नवंबर 2012 को ऑपरेशन एक्स के तहत फांसी पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
21 अक्टूबर को किसी ने कसाब का फोटो लगाकर आवेदन कर दिया, जिस पर लेखपाल की रिपोर्ट लगने के बाद एसडीएम ने निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया था। आवेदन में कसाब के पिता के स्थान पर मो. आमिर व मां के स्थान पर मुमताज बेगम लिखा हुआ है। आवेदन पर लेखपाल ने रिपोर्ट लगा दी, जिसके बाद एसडीएम द्वारा कसाब का निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
डेमो पिक
मामले की जानकारी होने पर एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच करवाई, जिसमें आवेदन में दिए गए तथ्य गलत पाए जाने पर उन्होंने उक्त निवास प्रमाण-पत्र निरस्त करने के आदेश दिए। लेखपाल को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।