फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tension over killing of protected animal in Auraiya, six accused arrested

Animal Killing Case: संरक्षित पशु की हत्या से सलेमपुर में तनाव, छह आरोपी गिरफ्तार, कई थानों का फोर्स तैनात

Sun, 25 Sep 2022 12:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

फफूंद थाना क्षेत्र में संरक्षित पशु की हत्या से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं।  

विज्ञापन
Tension over killing of protected animal in Auraiya, six accused arrested
मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के सलेमपुर में संरक्षित पशु की हत्या से तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घरों में छापामारी कर प्रतिबंधित मास बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

शनिवार सुबह सलेमपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को संरक्षित पशु की हत्या की सूचना दी। जानकारी पर सीओ सदर सुरेंद्र नाथ कई थानों की फोर्स व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी यादव के साथ गांव पहुंचे। टीम ने रूबी के घर पर छापामारी की।
विज्ञापन

यहां से एक बोरी में प्रतिबंधित मांस बरामद कर मौके से संभागना, रूबी व शहनाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के अलावा अतुल, जोनी, कलाम उर्फ रसूल खां, राजू के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोपहर बाद पुलिस ने एक खेत में छिपे कलाम, राजू व जोनी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी चारू निगम ने बताया कि तीन महिलाओं समेत छह की गिरफ्तारी की गई है। बरामद मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed