फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten trucks sieged in illegal mining

अवैध खननः बालू ले जा रहे दस ट्रक किए गए सीज, कुछ इस तरह जारी है खेल

Fri, 29 Mar 2019 10:40 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ten trucks sieged in illegal mining
दस ट्रक सीज किए गए
यूपी के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अधिकारियों ने अवैध खनन कर बालू ले जा रहे दस ट्रकों पर केस दर्ज कराया गया है। गुरुवार रात उपजिलाधिकारी रामजीवन, खनन निरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह टोल प्लाजा अनंतराम पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी औरैया से इटावा की ओर जा रहे ट्रकों को प्रशासनिक अधिकारियों ने चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन


चेकिंग देख कर कई ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। बिना प्रपत्रों के बालू ले जा रहे दस ट्रकों को खनन निरीक्षक ने सीज कर दिया। खनन निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों में ट्रक चालक राघवेंद्र पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नगला हरीसिंह थाना बरनाल जिला मैनपुरी, सफीक मुहम्मद पुत्र विक्की खान निवासी चैहरी थाना राया जनपद मथुरा, सोनपाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी सोनिया थाना मगरौल जिला आगरा, उदयवीर पुत्र देवी सिंह निवासी मुकुंदपुर थाना हाईवे मथुरा, उधम सिंह पुत्र कल्यान सिंह निवासी गुनपर थाना धोलपुर राजस्थान, कालू यादव पुत्र रामस्वरूप निवासी पिलखर फतेह जनपद फिरोजाबाद हैं।
विज्ञापन


चार ट्रकों के चालक ट्रक छोड़कर भाग गये। ये चालक, बगैर अनुमति के खनन कर बालू ले जा रहे थे। इन पर वैध अभिवाहन प्रपत्र नहीं थे। उपजिलाधिकारी रामजीवन ने बताया कि अवैध तरीके से बिना प्रपत्रों के उप खनिजों के परिवहन कर रहे ट्रकों को पकड़ा गया है जिन पर खनन निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा सीज की कार्यवाही की गई हेै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed