फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Temporary bridge Washed away due to heavy rain in MP

एमपी में भारी बारिश से अस्थाई पुल बहा, यूपी से टूटा संपर्क

Fri, 31 Aug 2018 07:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Aug 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Temporary bridge Washed away due to heavy rain in MP
महोबा छतरपुर मार्ग में बहा अस्थाई पुल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में छतरपुर-महोबा मार्ग में ग्राम हमा के समीप पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वाहनों के निकलने के लिए बनाया गया अस्थाई पुल गुरुवार की रात हुई भारी बारिश से बह गया। जिससे इस मार्ग में वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। अस्थाई पुल बहने से यूपी-एमपी का संपर्क कट गया है। मध्यप्रदेश प्रशासन द्वारा अस्थाई पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है।  
विज्ञापन

    
महोबा से छतरपुर, रीबा, जबलपुर, खजुराहो, राजनगर समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों के लिए पूरे दिन बसें और चार पहिया वाहनों की आवाजाही होती है। वही छतरपुर से महोबा व इलाहाबाद के लिए बसों का इसी मार्ग से निकास है। महोबा-छतरपुर मार्ग में कैमाहा, हमा समेत आधा दर्जन स्थानों पर नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। कैमाहा के पास पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस समय छतरपुर मार्ग में हमा के समीप पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वाहनों के लिए अस्थाई अंडर पास बनाया गया है, जिससे वाहन गुजरते थे।        
विज्ञापन

 

पुल के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही

Temporary bridge Washed away due to heavy rain in MP
आवागमन ठप होने से फंसे दर्जनों वाहन        - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। गुरुवार की रात भारी बारिश होने से पानी के तेज बहाव में अस्थाई पुल बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बसों और चार पहिया वाहनों के अलावा दो पहिया वाहन भी नहीं निकल सकें, जिससे पुल के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। अस्थाई पुल बहने से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के लोगों का संपर्क कट गया है। मध्यप्रदेश प्रशासन ने बहे पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया है लेकिन शुक्रवार की शाम तक आवागमन बहाल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed