फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Temples and monasteries are appealing to domestic tourists, while zoos and Bithoor are to foreigners.

Kanpur News: घरेलू पर्यटकों को भा रहे मंदिर-मठ, विदेशियों को चिड़ियाघर और बिठूर

Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Temples and monasteries are appealing to domestic tourists, while zoos and Bithoor are to foreigners.
कानपुर। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अब तक घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी है। घरेलू पर्यटकों को सबसे ज्यादा धार्मिक स्थल पसंद आ रहे हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों को चिड़ियाघर और बिठूर जैसी जगह पसंद आ रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार परमट, जेके मंदिर, ब्रह्मावर्त घाट, भीतरगांव मंदिर आदि जगहों पर पर्यटक सबसे ज्यादा गए हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर, बोट क्लब, गंगा बैराज जैसी जगहों पर भी जा रहे हैं। विदेशी पर्यटक बिठूर के अलावा चिड़ियाघर सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जनवरी 2025 से 25 सितंबर 2025 तक 44,78,156 घरेलू पर्यटकों की संख्या रही जबकि विदेशी पर्यटक 6,501 शहर आए। वहीं जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक 42,64,911 घरेलू पर्यटक शहर आए जबकि 4,334 विदेशी पर्यटकों की संख्या रही। धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। पिछले तीन साल में मैस्कर घाट, कल्याणपुर, शिवराजपुर समेत कई जगह पर्यटन विकास के कार्य किए गए हैं। इस साल पांच विधानसभाओं में पांच धार्मिक स्थल का करीब पांच करोड़ रुपये से पर्यटन विकास किया जाएगा। इसके लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। इसमें पर्यटकों के ठहरने, पेयजल, यात्री हॉल, शौचालय, हरियाली, बैठने की व्यवस्था, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग जैसे कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. अर्जिता ओझा ने बताया कि शहर में हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2024 की अपेक्षा इस बार अब तक पर्यटकों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जनपद के सभी विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब गठित है। धर्मार्थ कार्य विभाग भी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित कर रहा है। कानपुर दर्शन की सुविधा भी शुरू की गई है जिसमें पर्यटकों को शहर का भ्रमण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed