फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   temple

लगाए जयकारे, जनजागरण यात्रा पर बरसाए फूल

Mon, 25 Jan 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
temple
temple - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए रविवार को विहिप, आरएसएस के स्वयं सेवकों, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुखरायां और बरौर में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण जन जागरण अभियान के तहत यात्रा निकाली। लोग रामधुन गाकर जयकारे लगाते रहे। यात्रा पर छतों से लोगों ने फूल बरसाए। महिलाओं ने झांकियाें की आरती उतारी। आरएसएस के जिला प्रचारक विकास ने यात्रा की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में रविवार को विहिप, आरएसएस, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। संघ के जिला प्रचारक विकास ने भारत माता, राम, सीता, लक्ष्मण, शंकर की सजीव झांकी की आरती करके यात्रा का शुभारंभ कराया। यात्रा जीजीआईसी रोड से गणेश मंदिर होते हुए कसबे के मेन रोड पहुंची। यात्रा में बड़ी तादात में शामिल महिलाएं पताकाएं लहराकर जय श्री राम का उद्घोष करती रहीं।
विज्ञापन

यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर झांकी की आरती उतारी। मकानों की छतों से पुष्प वर्षा की जाती रही। डीजे पर भक्ति गीत पर लोग झूमते हुए जयघोष करते रहे। यात्रा मौहर देवी मंदिर, झगड़ेश्वर मंदिर होते हुए मीरपुर पहुंची, वार्ड नंबर तीन सुखाई तालाब रोड से नेतराम गली होते हुए कस्बा मेन रोड संत सुआ बाबा समाधि मंदिर से होकर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पहुंच कर समापन हुआ। यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम, विभाग संगठन मंत्री सर्वेश, जिला सहमंत्री केएन दीक्षित, विधायक विनोद कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, श्याम सिंह सिसोदिया, राजेंद्र सिंह चौहान, मलखान सिंह, किरन त्रिवेदी, योगेंद्र द्विवेदी, प्रमोद त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, श्याम बाबा द्विवेदी, अक्षय त्रिवेदी, विवेक कुमार, शिवा विश्वकर्मा, राघव कुमार, रवि मिश्र, लालजी सविता, अमरेश त्रिपाठी, पवन कटियार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौर स्थित वानरेश्वर धाम हनुमान मंदिर में बैठक की गई। संघ के खंड अधिकारी नारायन ने पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया। शिवप्रसाद मिश्र, अनीता सचान, प्रमोद त्रिवेदी, अंकित शुक्ल, जीतेंद्र सचान, दीपक सेन, राजेश अवस्थी, शशिकांत समेत कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

temple

temple- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed