फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Temperature dropped due to movement of clouds, farmers' concern increased

Kanpur News: बादलों की आवाजाही से गिरा तापमान, किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to movement of clouds, farmers' concern increased
इटावा/ताखा। रविवार को जिले का मौसम एक बार फिर से बदला-बदला नजर आया। आसमान में पूरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम हवाएं भी चलीं। इससे किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जता रहा है। ऐसे में किसान मौसम में बदलाव को लेकर गेहूं की कटाई व मड़ाई कर सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने तीन मई तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बादलों की आवाजाही से रविवार को जिले के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली और अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 39 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक गया था लेकिन रविवार को बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में हुए अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है, जिले में अभी गेहूं की कटाई का काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी लगभग 20 से 25 फीसदी गेहूं खेतों में खड़ा है। ऐसे में बादलों की आवाजाही से किसान फसल कटाई में तेजी से जुट गए है। किसान ट्रैक्टर और थ्रेसर की मदद से तेजी से भूसा बनाकर उसे ढकने या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं, ताकि बारिश से नुकसान से बचा जा सके। रामनगर निवासी किसान बीरेंद्र कुमार ने बताया पिछले कई दिनों से फसल की कटाई चल रही है। अब जब मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं, तो हम सभी ने भूसा बनाने और उसे सुरक्षित रखने का काम तेज कर दिया है।
क्षेत्र में सुबह से ही कंपाइन मशीन से कटे गेहूं के खेत में रीपर मशीन भूसा बनाने में लगी हुई हैं। ताखा क्षेत्र में करीब 30 फीसदी किसानों का भूसा बनने के लिए खेतों पर गेहूं का पुआल पड़ा हुआ, जिसे भूसा बनने में एक सप्ताह लग जायेगा।


---------------

27 से तीन मई तक तेज हवाओं के साथ बादल छाने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
डॉ. एसएन सुनील पांडे, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed