{"_id":"613a658b8ebc3e17183ef02d","slug":"telling-the-reality-of-the-claims-of-the-officers-who-are-opening-the-piles-of-dirt-akbarpur-news-knp6512224166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के ढेर खोल रहे अफसरों के दावों की बता रहे हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के ढेर खोल रहे अफसरों के दावों की बता रहे हकीकत
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में जहां एक ओर डेंगू व बुखार लगातार कहर बरपा रहा है और अस्पतालों में हर रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अफसर नगर से लेकर गांवों तक साफ-सफाई, दवा छिड़काव व फॉगिंग होने का दावा कर रहे हैं। जबकि मौके की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
हालत यह है कि जिन नगर निकायों के वार्डों में अफसर सफाई, दवा छिड़काव व फागिंग कराने आदि का दम भर रहे। वहां कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जबकि कई स्थानों पर दवा छिड़काव की खानापूरी कर दी गई और नालियां गंदगी से अभी तक बजबजा रही हैं। बुधवार को प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रेस नोट में दावों की गुरुवार को पड़ताल की गई तो स्वच्छता अभियान व दावों की पोल खुलकर सामने आ गई।
डेरापुर नगर पंचायत के कबीरनगर वार्ड स्थित मेला मैदान में कूड़ा व गंदगी का अंबार मिला। मौके पर हालत यह थी कि सड़ांध से खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। आवागमन करने वाले मजबूरन नाक मेें रुमाल, अंगौछा रख लेते। वार्ड की कई नालियों भी चोक थी। जिनमे मच्छर पनप रहे।
विज्ञापन
ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को फॉगिंग कराई जा रही थी। अचानक मशीन खराब हो गई। जिससे काम बाधित हो गया। वार्डवार गंदगी साफ कराई जा रही। जल्द ही मेला मैदान मेें लगे कूूड़े के ढेर साफ कराए जाएंगे।
झींझक नगर पालिका के जिम्मेदारों ने वार्ड में साफ-सफाई, दवा छिड़काव व फॉगिंग होने की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी थी। जबकि वार्ड के आम रास्तों के किनारे ही गंदगी व कूड़े का ढेर लगा हुआ था। जिससे दावों की कलई खुल रही थी। लोगों ने बताया कि नालियों मेें दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जबकि कस्बा में डेंगू से एक महिला की मौत हो चुकी और डेंगू के दो मरीज मिल चुके हैं।
इस बाबत ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि डेंगू केस मिलने के कारण एंटी लार्वा का छिड़काव आजादनगर मेें कराया जा रहा। श्रीनगर वार्ड में गंदगी साफ कराने व दवा का छिड़काव अभी छूटा है। जल्द ही टीमों को लगाया जाएगा।
अफसरों को चाकचौबंद रिपोर्ट भेजकर वाहवाही लूटने वाले रसूलाबाद के अफसरों की पोल चोक नालियां व कई जगहों पर फैली गंदगी खुद बया कर रही। वार्ड के लोगों ने बताया कि छह माह पहले फॉगिंग कराई गई थी। तब से आज तक कोई झांकने भी नहीं आया। चोक पड़ी नालियों में गंदगी बजबजा रही है।
खुले मेें फैली गंदगी व कूड़े के ढेर बीमारियों को बढ़ा रहे हैं। रसूलाबाद एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत में गुरुवार को ही ईओ की तैनाती हुई है। जिस कारण सफाई सहित अन्य काम प्रभावित हो रहे थे। ईओ को निर्देशित कर सफाई, दवा छिड़काव व फॉगिंग कार्य नियमित कराया जाएगा।
अजयपुर गांव में बुखार से एक मासूम की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है। जबकि गुरुवार को 35 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। यहां के हालात इस कदर खराब हैं कि जगह-जगह गोबर व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गांव में अभी तक न तो स्वास्थ्य टीम पहुंची और न ही सफाई कर्मी।
जिससे गांव की नालियां बजबजा रही हैं। उठती सड़ांध लोगों को घर के अंदर तक बेहाल करती है। दवा का छिड़काव व फॉगिंग कब से नहीं हुई। इस बात की सटीक जानकारी तो गांववासी भी नहीं दे पाते। जिससे यहां स्थिति बदतर होती जा रही है।