{"_id":"6013134226dd2728101d3b79","slug":"tejas-express-will-run-from-14-tickets-will-be-available-at-concessional-rates-kanpur-to-delhi-base-fare-of-rs-780","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस 14 से चलेगी, रियायती दरों पर मिलेगा टिकट, कानपुर से दिल्ली का बेस किराया 780 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस 14 से चलेगी, रियायती दरों पर मिलेगा टिकट, कानपुर से दिल्ली का बेस किराया 780 रुपये
Fri, 29 Jan 2021 12:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से नई दिल्ली के बची चलने वाली देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस कोरोना काल में दूसरी बार 14 फरवरी से शुरू होने जा रही। इस बार रियायती दरों पर टिकट मिलेगा। ट्रेन सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी।
एसी चेयरकार में शुरुआती 40 फीसदी (273) सीटों की बुकिंग में बेस किराया 780 रुपये (कानपुर से दिल्ली का) ही देना होगा। पहले 30 प्रतिशत के बाद ही फ्लेक्सी किराया शुरू हो जाता था। अब 40 प्रतिशत सीटें भर जाने के बाद 10 प्रतिशत फ्लेक्सी किराये के तहत वृद्धि होगी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्त ने बताया कि एक महीने पहले ही एडवांस टिकट बुक होंगी। इस समय बुकिंग शुरू हो चुकी है। फ्लेक्सी किराये में कुल भाड़े का 30 प्रतिशत ही बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा यात्रा शुरू करते समय कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। यात्री को सेफ्टी किट भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान घर में चोरी-डकैती तो मुआवजा
ट्रेन में यात्रा की अवधि के दौरान घर में चोरी या डकैती होती है तो एक लाख रुपये का कवरेज आईआरसीटीसी की तरफ से है। इसके अलावा यात्री बीमा 25 लाख रुपये तक का है। आईआरसीटीसी की इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का सामान चोरी या डकैती की वारदात में जाता है तो एक लाख रुपये तक के सामान का बीमा और 25 लाख रुपये तक का यात्रा बीमा होता है।