फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager's condition worsens after fever and stomach ache, dies

Kanpur News: बुखार और पेट दर्द के बाद किशोरी की बिगड़ी हालत, मौत

Thu, 22 Oct 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager's condition worsens after fever and stomach ache, dies
मूसानगर। थाना क्षेत्र के मुसरिया में अपनी बहन के घर आई किशोरी की बुखार व पेट दर्द की समस्या के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने एक झोलाछाप से इलाज कराया। इलाज के कुछ देर बाद किशोरी की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। परिवार के लोगों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी मुखलाल की बेटी शोभा (13) मां सुक्खी के साथ मूसानगर थाना क्षेत्र के मुसरिया गांव में अपने जीजा ताहर सिंह और बहन पिंकी के घर दो दिन पहले आई थी। ताहर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर शोभा के पेट में दर्द होने लगा और उसे तेज बुखार आ गया। इस पर उसका घर पर ही एक झोलाछाप से इलाज कराया।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे शोभा की तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर ने आकर उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इसके आधा घंटे बाद उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों ने गलत इलाज का आरोप लगा सूचना दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed