फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teenager set fire being troubled with molestation

छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगाकर दी जान, दुकान से लौटते समय पड़ोसी ने की थी छेड़खानी

Thu, 11 Apr 2019 12:29 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
teenager set fire being troubled with molestation
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में दुकान से लौट रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी कर दी। इससे क्षुब्ध किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल(केरोसिन) डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी राकेश सिंह की 13 वर्षीय पुत्री बेटू पिछले करीब पांच साल से कोतवाली देहात थानांतर्गत पचनेही में अपनी बहन कनक के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिछले साल उसने 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मंगलवार की देर शाम घर के लोग दरवाजे पर बैठे थे। तभी बेटू ने कमरा बंद कर खुद को आग लगा ली। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


मृतका के बहनोई नमोशंकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी साली बेटू मंगलवार की देर शाम दुकान से सामान लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी युवक अंकित सिंह ने उसे पकड़कर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो अंकित भाग निकला। इसी के बाद घर आई बेटू ने यह कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि अंकित पूर्व में भी बेटू के साथ छेड़छाड़ कर और उसे परेशान करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक तारा सिंह पटेल ने बताया कि आरोपी अंकित सिंह पर आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन थाना पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed