फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager's Body Found Floating in Panki Canal; Police Register Case Against 58 Individuals for Blocking Road

Kanpur: पनकी नहर में उताराता मिला था किशोर का शव, सड़क जाम करने पर पुलिस ने 58 पर दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teenager's Body Found Floating in Panki Canal; Police Register Case Against 58 Individuals for Blocking Road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पनकी नहर में डूबने से किशोर की मौत के बाद हुए हंगामे पर पुलिस ने आठ नामजद समेत 58 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का आरोप है कि उक्त लोगों ने मृतक के परिजन को भड़काया। सड़क जाम होने से घंटों तक एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी वाहन फंसे रहे। लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता की।
विज्ञापन


पनकी रतनपुर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी संजीव कुमार शुक्ला का 16 वर्षीय बेटा अनुभव रविवार को नहर में डूब गया था। सोमवार को उसका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन ने रतनपुर पुलिस चौकी के पास शव रखकर हंगामा किया था। परिजन ने बेटे अनुभव के साथ रहे मोहल्ले के एक किशोर पर हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने किशोर से पूछताछ के बाद उसे क्लीनचिट दे दी थी।
विज्ञापन

पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आशुतोष शुक्ला, पवन बाजपेई, राजा श्रीवास्तव, अरविंद, राहुल दीक्षित, रामजी शुक्ला, राजीव शुक्ला, प्रदीप शुक्ला के साथ 40-50 अज्ञात लोगों ने मृतक के परिजन को भड़काया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट
पुलिस ने पिता की तहरीर पर इलाके के एक किशोर उसके दोस्तों व परिजन पर हत्या, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पिता संजीव ने बताया कि बेटे को खोजते हुए जब रतनपुर नहर के पास पहुंचे तो वहां इलाके का एक युवक भी खड़ा था जो देखते ही भाग निकला। आरोपी के घर पहुंचने पर उसके दोस्तों और परिजन ने मारपीट की थी। आरोप है कि इसी किशोर ने साथियों के साथ मिल बेटे की हत्या कर नहर में शव फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed