{"_id":"666c803ad8ea711b2302f639","slug":"teenager-raped-by-neighbor-report-kanpur-news-c-220-1-akb1007-113622-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
Fri, 14 Jun 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
राजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण करवाया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
राजपुर थाना के एक गांव निवासी युवक ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। घर पर 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी पवन मिश्रा मौका पाकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। परिजन को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बुधवार को परिजन के पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे थाना ले गए। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।