फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager raped after being kidnapped in Fatehpur, then pressured to convert, accused sent to jail

Fatehpur Conversion Case: अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म, फिर धर्म-परिवर्तन का दबाव, जानिए पूरा मामला

Sun, 18 Sep 2022 05:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Sep 2022 05:46 PM IST
सार

थरियांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी को नौ सितंबर को अगवा करने का मामला सामने आया था। इसके बाद स्वाट टीम ने किशोरी को मेरठ से बरादम किया है, जिसने दुष्कर्म, धर्मांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Teenager raped after being kidnapped in Fatehpur, then pressured to convert, accused sent to jail
आरोपी साकिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में अपहृत किशोरी को स्वाट टीम ने मेरठ से बरामद किया है। मामले में किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। किशोरी ने धर्मांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र की किशोरी को उसके गांव का साकिब नौ सितंबर को अपहरण कर ले गया था। किशोरी की मां साकिब के घर पूछताछ के लिए गई थी। तब साकिब के पिता अफसार समेत चार लोगों ने गालीगलौज कर धमकी देकर भगा दिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

एसपी ने किशोरी की बरामदगी के लिए स्वॉट और सर्विलांस टीम लगाई थी। स्वॉट टीम ने मेरठ से 15 सितंबर को साकिब को पकड़कर किशोरी को बरामद किर लिया था। पुलिस ने किशोरी का 16 सितंबर को मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद विवेचना में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि गांव से साकिब कानपुर ले गया था। कानपुर में तीन दिन एक कमरे में रखकर दुष्कर्म किया। कानपुर से 12 सितंबर को मेरठ ले गया। मेरठ में किराये का कमरा लेकर रखा, वहां धर्म परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बनाया।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में साकिब का चालान किया गया है। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed