फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenager on bike killed in collision with truck; two companions injured.

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो साथी घायल

Sun, 27 Sep 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager on bike killed in collision with truck; two companions injured.
रनियां। कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रनियां के विसायकपुर के पास शनिवार दोपहर दो बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन किशोर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर पहुंचाया। यहां लाने पर एक को डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। अनहोनी पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

रनियां नगर पंचायत के बजरंग नगर वार्ड निवासी राजेश सिंह का पुत्र मयंक सिंह (14) शनिवार दोपहर पहाड़पुर दवा लेने गया था। उसके साथ ही बजरंग नगर वार्ड निवासी कृष्णा (16) पुत्र रामदास व मैथा का रहने वाला गोलू पुत्र पप्पू भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर विसायकपुर के पास फत्तेपुर रोशनाई स्थित एक इंटर कॉलेज के पास पहुंची तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। लोहे के कैच बैरियर से टकराने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां लाने पर डॉक्टर निशांत पाठक ने मयंक सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि गोलू की हालत नाजुक देख उसे कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। कृष्णा को भर्ती कर इलाज किया। मयंक की मौत की जानकारी उसके घर पहुंची तो मां अमिता, पिता राजेश, भाई शिवम, अमन सिंह और बहन आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed