फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager of Auraiya raped in Kanpur dehat,  report filed  on six people

किशोरी से दुष्कर्म: मामा की तबीयत खराब होने का दिया झांसा, घर ले जाकर किया कृकृत्य, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Dec 2022 06:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Dec 2022 06:22 PM IST
सार

कुदरकोट की किशोरी से रसूलाबाद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को मामा की तबीयत खराब होने का झांसा देकर कानपुर देहात ले गया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Teenager of Auraiya raped in Kanpur dehat,  report filed  on six people
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के रुरुगंज में मामा की तबीयत खराब होने का झांसा देकर एक आरोपी कुदरकोट की एक 14 वर्षीय किशोरी को कानपुर देहात के रसूलाबाद ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

वहीं, शिकायत करने पर आरोपी समेत उसके परिजनों ने किशोरी के परिजनों को पीटा और धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कुदरकोट थाने में क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने शुक्रवार को तहरीर दी। उसमें बताया कि 29 नवंबर को वह परिवार के लोगों के साथ खेत पर था।
विज्ञापन

घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी गांव में रहने वाली कमला देवी के घर आने जाने वाला उसका मुंहबोला भाई अरविंद कुमार उसके घर जा पहुंचा। अरविंद ने बेटी से मामा की तबियत खराब होने की बात कह बहाने से अपने साथ रसूलाबाद, कानपुर देहात ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह बेटी उसके चंगुल से छूटकर दो दिसंबर को घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस मामले की शिकायत लेकर वह परिवार के लोगों के साथ कमला के घर पहुंचा।

तो वहां पहले से मौजूद आरोपी और कमला के पति रूपनारायण, विशाल, जयकिशन, निशा देवी व रौनक ने पुत्री के सिर पर तमंचा लगाकर मारपीट की। साथ ही, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने कुदरकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद के खिलाफ पॉस्को, किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed