फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager misdeed on the pretext of marriage in Farrukhabad, victim cut her arm, report filed

Farrukhabad: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने काटी हाथ की नस, मां बोली- दुर्व्यवहार कर धमकाया

Sun, 09 Apr 2023 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Apr 2023 05:54 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: शहर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता की मां ने जब आरोपी से बात की, तो उसने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन
Teenager misdeed on the pretext of marriage in Farrukhabad, victim cut her arm, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में शादी का झांसा देकर एक युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी की मां के बात करने पर युवक के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली की चौकी पांचालघाट मसेनी चौराहा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पांचाल घाट निवासी सुमित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सुमित सिंह ने पुत्री (17) को शादी करने का झांसा देकर नेकपुर के रेस्टोरेंट सहित कई स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

सुमित पुत्री को कार व बाइक से घुमाता था। उससे रुपये भी ऐंठता था। 13 दिसंबर 2022 को सुमित पुत्री को फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज में अपने दोस्त के खाली मकान में ले गया। वहां दोस्त की बहन से मिलवाने के बाद सुमित ने पुत्री से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने काट ली हाथ की नस
कुछ दिन बाद पुत्री की सहेली ने बताया कि सुमित की सगाई हो चुकी है। पुत्री ने सुमित से फोन पर बात की। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पुत्री ने आत्महत्या के इरादे से हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में पुत्री को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी ने परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
तब पूरे मामले की जानकारी हुई। सुमित के पिता दिनेश तोमर व भाई अमित तोमर से शादी के संबंध में बात की। इन लोगों ने गाली-गालौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed