{"_id":"5f1453354159e738080fc023","slug":"teenager-killed-by-rotavator-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
Sun, 19 Jul 2020 07:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के ग्राम राजपुर करना में खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को राजपुर करना निवासी शैलेंद्र पाल के खेत की जुताई पारिवारिक रिश्ते का भाई आशीष पाल पुत्र श्रीकृष्ण पाल अपने ट्रैक्टर से कर रहा था।
शैलेंद्र का बेटा दीपांशु (15) ट्रैक्टर पर पीछे से चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर में फंसकर कट गया। जब ट्रैक्टर जाम हो गया तो आशीष ने पीछे मुड़कर देखा लेकिन तब तक दीपांशु की मौत हो चुकी थी।
आशीष ट्रैक्टर लेकर घर चला आया और जानकारी शैलेंद्र पाल को दी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके शव पर मां मनोशीला का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि किसी ने मामले की जानकारी नहीं दी। जानकारी पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।