फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager dies due to drowning in pond in Kannauj, four friends went to bath, three were saved by villagers

Kannauj: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, नहाने गए थे चार दोस्त, तीन को ग्रामीणों ने बचाया

Fri, 14 Apr 2023 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 03:01 PM IST
सार

Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, चार दोस्त तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान वो गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in pond in Kannauj, four friends went to bath, three were saved by villagers
हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में एक की डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन किशोरों को ग्रामीणों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। हादसे की सूचना के बाद से मृत किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के तालग्राम कालीदेवी मंदिर के पास बने तालाब में कलकत्तापुर्वा गांव के किसान जितेंद्र कुमार उर्फ अशोक का पुत्र प्रियांशु (13) जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम का कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर माता-पिता खेत पर गेहूं फसल की कटाई कर रहे थे। तभी गांव के अपने स्कूल के दोस्त विकास (11) पुत्र गौरेलाल कक्षा छह व दो अन्य दोस्तों के साथ तालाब में नहाने लगा। नहाने के दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही हुई मौत
ग्रामीण ने डूब रहे बच्चों को निकाला और अस्पताल भेजा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। प्रियांशु की मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, अन्य तीन की हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed