फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenage neighbor turns out to be the mastermind behind the burglary at the bakery owner's house.

Kanpur News: बेकरी संचालक के घर चोरी का मास्टर माइंड निकला पड़ोसी किशोर

Tue, 06 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teenage neighbor turns out to be the mastermind behind the burglary at the bakery owner's house.
कानपुर। बेकरी संचालक के घर हुई 8.50 लाख की चोरी का मास्टर माइंड 16 साल का किशोर निकला। पुलिस ने किशोर और तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो की तलाश जारी है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि किशोर का बेकरी की दुकान और घर पर आना-जाना था।
विज्ञापन

धनकुट्टी निवासी विकास व मनीषा गुप्ता की घर के बगल में ही बेकरी है। दो अक्तूबर की रात जब दोनों पति पत्नी दुकान बंद कर घर पहुंचे तो देखा कि कमरे और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं। अलमारी से 50 हजार रुपये और आठ लाख के गहने गायब थे। एडीसीपी ने बताया कि तमाम फुटेज देखने पर छह लोग संदिग्ध मिले, जिसमें विकास गुप्ता के घर के पास रहने वाला किशोर भी शामिल था। सोमवार दोपहर कुली बाजार निवासी फैसल, मुर्सलीन नौशाद उर्फ बादशाह और अबू बकर उर्फ सुहैल के साथ किशोर को कोपरगंज रोड से पकड़ लिया गया। इनके पास से चोरी का करीब 90 फीसदी माल बरामद किया गया। 50 हजार नकद में से करीब 15 हजार रुपये मिले हैं। पकड़े गए चोरों ने बताया कि बाकी रुपये उन्होंने होटलों में खाने, बीयर-शराब और महंगे कपड़े व जूते खरीदने में खर्च किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed