{"_id":"68868aef077b139cd80fa7a0","slug":"teenage-girl-ran-away-from-home-when-her-father-scolded-her-for-studying-kanpur-news-c-362-1-ka11006-127959-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो किशोरी घर से भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो किशोरी घर से भागी
विज्ञापन
कानपुर। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी स्कूल यूनिफार्म में ही बिहार से ट्रेन में दिल्ली के लिए चल दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उसे उतार लिया।
आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि ट्रेन नंबर- 20801 मगध एक्सप्रेस के एस-4 कोच से यात्री कामता प्रसाद राव ने रेल मदद हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी कि कोच में करीब 14 साल की एक किशोरी स्कूल यूनिफार्म में अकेले है। इस पर मगध एक्सप्रेस के सेंट्रल स्टेशन पर रुकते ही महिला सिपाहियों के साथ उसे उतार लिया। उसके पास टिकट नहीं मिला है। उसने बताया कि बिहार के नालंदा के इस्लामपुर की रहने वाली है। पढ़ाई न करने और समय पर स्कूल न जाने की वजह से पिता ने डांट दिया तो वह घर से भागकर दिल्ली जा रही थी। किशोरी के परिजनों को सूचना देकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।