फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teen dies due to drowning in Kali river in Kannauj, accident happened while watching mobile

Kannauj: काली नदी में डूबने से किशोर की मौत, मोबाइल देखते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 09 Feb 2023 05:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Feb 2023 05:36 PM IST
सार

सदर कोतवाली के बरौली गांव में एक किशोर पैर फिसलने से नदी में गिर गया। मोबाइल देखते समय हादसा हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने काली नदी से शव बरामद किया।

विज्ञापन
Teen dies due to drowning in Kali river in Kannauj, accident happened while watching mobile
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने आधा किलोमीटर की दूरी पर किशोर का शव नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मोबाइल देखते समय किशोर का पैर फिसल गया और वह काली नदी में गिर गया।

विज्ञापन

सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के गांव बिरौली निवासी किसान जयवीर बाथम का पुत्र आदित्य (12) कक्षा सात में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आदित्य गांव के सामने काली नदी किनारे मोबाइल देखते हुए खेतों की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। पानी का तेज बहाव होने के कारण वह गहरे पानी में बह गया। यह देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। करीब एक घंटे बाद आधा किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीणों ने नदी से आदित्य का शव निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पैर फिसलने से हादसा हुआ है। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की ओर से भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed