फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teela dhasakane se mahila dabee, maut

टीला धसकने से महिला दबी, मौत

Fri, 09 Oct 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
teela dhasakane se mahila dabee, maut
नदीगांव में अस्पताल के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : ORAI
कोंच(जालौन)। नदीगांव क्षेत्र के ग्राम खजुरी में टीला धसने से मलबे में दबी महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महानता देवी (55) पत्नी नेतराम पाल गुरुवार को मिट्टी खोदने गई थीं। अचानक टीला धसक गया। यह मलबे में दबकर घायल हो गईं। जानकारी पर मलबे से निकालकर सुबह नौ बजे सीएचसी नदीगांव में ले जाया गया। यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। खजुरी के फूलसिंह ने बताया कि डॉक्टर न मिलने पर साथ आए लोगों ने हंगामा किया। तब एक डॉक्टर ने दरवाजा खोला। वहीं बैठने के लिए कहा। तकरीबन आधे घंटे बाद भी कोई डॉक्टर नहीं आया तो महानता देवी ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल लाने वाले फूलसिंह, देवेंद्र पाठक, कमलेश सिंह, नंदराम, लल्लूराम, विनोद, संजय, अक्षय आदि ने आरोप लगाया कि अगर समय से उपचार मिल जाता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed