{"_id":"6176fca5d054b76bdb5f0c68","slug":"tee-20-maich-mein-paakistaan-kee-jeet-par-aatishabaajee-deshadroh-ka-mukadama-darj-karane-kee-maang-kanpur-news-knp660379695","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत पर बाइक सवार असामाजिक तत्वों ने आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया। देर रात जीटी रोड पर हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। यह आतिशबाजी कर फरार हो गए।
टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था। भारत की हार पर असामाजिक तत्वों ने जश्न मनाया। रात करीब ग्यारह बजे के बाद बाइक पर सवार युवकों ने जीटी रोड पर पटाखे छुड़ाए। पटाखों की आवाज से लोगों की नींद खुल गई। आतिशबाजी कर युवक तिराहे की ओर चले गए।
पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।