फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Technology will be self-sufficient ALIMCO

टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर होगा एलिम्को

Wed, 22 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Technology will be self-sufficient ALIMCO
एल्मिको में बैठक करते पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रमेश बैस। - फोटो : amarujala
कानपुर। कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जल्द ही विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर हो जाएगा। मई 2017 तक यहां मेक इन इंडिया की धमक दिखेगी। अभी यहां पर जर्मनी से आए उपकरणों को असेम्बल करके कृत्रिम अंग बनाए जा रहे हैं। एक साल बाद यहां ऑटोबॉक कंपनी से हस्तांतरित हुई टेक्नोलॉजी के जरिए कृत्रिम अंगों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का भी निर्माण होने लगेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से गठित स्थायी समिति के चेयरमैन सांसद रमेश बैस ने मंगलवार को यह बात एलिम्को में बताई। उन्होंने बताया कि कृत्रिम अंगों को उपलब्ध करवाने में एलिम्को का प्रमुख स्थान है। 
विज्ञापन

  राज्य सरकारों से निशक्तों की संख्या के आधार पर आंकड़े मांगे जाते हैं फिर कैंप लगाकर अंग बांटे जाते हैं। केंद्र सरकार चाहती है कि यहां के आधुनिकीकरण का भरपूर फायदा उठाया जाए ताकि इसका लाभ पूरे देश तक पहुंचे। विदेशों में तकनीक के जरिये निशक्तजनों को पूरी तरह से सक्षम बनाया जा चुका है। केंद्र सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। एलिम्को इस काम में सराहनीय भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन

संसदीय टीम ने देखा अंगों का निर्माण-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की स्थायी समिति के 10 सदस्यों (सभी सांसद) ने एलिम्को के सीएमडी डीआर सरीन और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग में अंगों के निर्माण में पेश आनी वाली समस्याओं, आधुनिकीकरण की जरूरत, फंड का इस्तेमाल आदि से संबंधित   मसलों पर चर्चा हुई।  इसके बाद टीम ने एलिम्को के कर्मचारियों के कामकाज, उपकरण निर्माण की प्रक्रिया और मशीनों का जायजा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक टीम ने फैक्ट्री का भ्रमण कर   अलग अलग तरह के अंगों के निर्माण की प्रक्रिया देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed