{"_id":"6a8b1901e69f3f1a0c0314d8","slug":"distraught-over-father-s-scolding-young-woman-takes-her-own-life-by-hanging-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर मौत को गले लगाया: पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर मौत को गले लगाया: पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 23 Aug 2026 09:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:32 PM IST
सार
Farrukhabad News: तीन दिन पहले पड़ोसी से फोन पर बात करते देख पिता ने मोबाइल छीन लिया था। युवती ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
पूजा की फाइल फाेटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन पहले पड़ोसी युवक से फोन पर बात करते देख पिता ने बेटी को डांटकर मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया था। इसी बात से नाराज पूजा (25) ने फंदा लगा लिया। घटना के समय माता-पिता दवा लेने फर्रुखाबाद गए थे। कस्बे के राजीव नगर निवासी रामकुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह पत्नी राधा देवी के साथ दवा लेने फर्रुखाबाद गए थे। करीब 11 बजे लौटे तो बेटी पूजा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
खिड़की से देखने पर पूजा छत में लगे कड़े से दुपट्टे के सहारे लटकी दिखाई दी। घटना की सूचना यूपी 112 पर दी। पुलिस कमरे का दरवाजा खुलवाया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक व डीएसपी आमोद कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। परिजन ने पूछताछ में बताया कि पूजा कई महीनों से पड़ोसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी।
विज्ञापन
करीब सात माह पहले भी पिता ने दोनों को बात करते पकड़ा था और युवक को दोबारा फोन न करने की चेतावनी दी थी। उपनिरीक्षक हरीश कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।