{"_id":"636f4af742b3df02ec37a5ba","slug":"team-reaches-kanpur-to-investigate-irfan-solanki-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Irfan Solanki Case: विधायक प्रकरण की जांच को पहुंचा दल, सपा विधायकों ने परिवार के सदस्यों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irfan Solanki Case: विधायक प्रकरण की जांच को पहुंचा दल, सपा विधायकों ने परिवार के सदस्यों से की बात
Sat, 12 Nov 2022 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 12 Nov 2022 12:59 PM IST
सार
राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते सपा विधायकों की दल शुक्रवार को शहर नहीं पहुंचा था। शनिवार को विधायकों का 11 सदस्यीय जांच दल पहुंचा। विधायक दल ने पुलिस कमिश्नर, पीड़ित महिला और इरफान सोलंकी के परिजनों से भी मुलाकात करी।
विज्ञापन
विधायक इरफान सोलंकी के प्रकरण की जांच करने पहुंचा दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में विधायक इरफान सोलंकी के प्रकरण में शनिवार को समाजवादी पार्टी की 11 सदस्य की जांच टीम ने विधायक के परिवार के सदस्यों से बंद कमरे में बात की। इससे पूर्व उन्होंने दो दिन पूर्व मीडिया को दिखाया गया वीडियो भी देखा।
विज्ञापन
जांच टीम के सदस्यों ने कहा कि सपा की सरकार के समय जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाती थी। वर्तमान सरकार में न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई, बल्कि विधायक के साथ अपराधियों जैसा सुलूक किया जाने लगा।
विज्ञापन
मुख्य सचेतक विधानसभा डॉ. मनोज पांडेय के अलावा अन्य नौ विधायक व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सपा की इस जांच टीम में शामिल हैं। जांच टीम सीधे विधायक हाजी इरफान सोलंकी के जाजमऊ स्थित आवास पर पहुंची। यहां विधायक की पत्नी नसीम, मां खुर्शीदा बेगम, बेटे मुस्तफा और दोनों बेटियों से बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। जांच टीम में शामिल सदस्यों ने कहा कि कि वे पुलिस कमिश्नर से भेंट कर पूरे प्रकरण को रखेंगे और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे। पुलिस ने बिना किसी सबूतों के पूरी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी।