फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team reaches Kanpur to investigate Irfan Solanki case

Irfan Solanki Case: विधायक प्रकरण की जांच को पहुंचा दल, सपा विधायकों ने परिवार के सदस्यों से की बात

Sat, 12 Nov 2022 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Nov 2022 12:59 PM IST
सार

राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते सपा विधायकों की दल शुक्रवार को शहर नहीं पहुंचा था। शनिवार को विधायकों का 11 सदस्यीय जांच दल पहुंचा। विधायक दल ने पुलिस कमिश्नर, पीड़ित महिला और इरफान सोलंकी के परिजनों से भी मुलाकात करी।

विज्ञापन
Team reaches Kanpur to investigate Irfan Solanki case
विधायक इरफान सोलंकी के प्रकरण की जांच करने पहुंचा दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में विधायक इरफान सोलंकी के प्रकरण में शनिवार को समाजवादी पार्टी की 11 सदस्य की जांच टीम ने  विधायक के परिवार के सदस्यों से बंद कमरे में बात की। इससे पूर्व उन्होंने दो दिन पूर्व मीडिया को दिखाया गया वीडियो भी देखा।

विज्ञापन

जांच टीम के सदस्यों ने कहा कि सपा की सरकार के समय जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाती थी। वर्तमान सरकार में न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई, बल्कि विधायक के साथ अपराधियों जैसा सुलूक किया जाने लगा।
विज्ञापन

मुख्य सचेतक विधानसभा डॉ. मनोज पांडेय के अलावा अन्य नौ विधायक व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सपा की इस जांच टीम में शामिल हैं। जांच टीम सीधे विधायक हाजी इरफान सोलंकी के जाजमऊ स्थित आवास पर पहुंची। यहां विधायक की पत्नी नसीम, मां खुर्शीदा बेगम, बेटे मुस्तफा और दोनों बेटियों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। जांच टीम में शामिल सदस्यों ने कहा कि कि वे पुलिस कमिश्नर से भेंट कर पूरे प्रकरण को रखेंगे और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे। पुलिस ने बिना किसी सबूतों के पूरी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed