फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher wife murdered in Kanpur of uttar pradesh

घर में घुसकर महिला की हत्या, पति बाहर खड़े होकर पत्नी को बुलाते रहे, बेखौफ हत्यारे चाकुओं से गोदते रहे

Fri, 29 Jan 2021 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Jan 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher wife murdered in Kanpur of uttar pradesh
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के गोपाल नगर में शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। दूध लेकर लौटे पति (प्राइवेट शिक्षक) बाहर खड़े होकर आवाज लगाते रहे और बेखौफ बदमाश महिला को चाकुओं से गोदते रहे। मेन गेट न खुलने पर पति पीछे वाली गली में गए। इस बीच दोनों बदमाश दरवाजा खोलकर भाग निकले।
विज्ञापन


आशंका है कि हत्या लूट के विरोध या जमीन की रंजिश में हुई है। पुलिस ने इन दो बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। श्रवण कुमार शुक्ला प्राइवेट शिक्षक हैं। बेटी श्रद्धा की शादी हो चुकी है। बेटा एयरफोर्स में गुजरात में तैनात है। श्रवण के साथ पत्नी मधु शुक्ला (45) रहती थीं। श्रवण ने बताया कि रोज की तरह वे शुक्रवार को भी सुबह सात बजे दूध लेने चट्टा गए थे। मधु घर में सफाई कर रही थी।
विज्ञापन


आधा घंटे बाद जब लौटे तो कई बार खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वे ठीक पीछे स्थित हरदेव प्रसाद गुप्ता के घर से फांदकर अपनी छत पर पहुंचे। आंगन में लगे जाल से भी आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं आया। लौटकर आए तो मेन गेट खुला था। मोहल्ले के एक शख्स ने दो युवकों को भागते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कमरे में पहुंचे तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था। एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव थाना फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगरप्रिंट, खून के नमूने समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। हालांकि किसी चाकू पर खून के दाग नहीं मिले। पुलिस का मानना है कि हत्यारे चाकू लेकर भागे हैं। मेन रोड स्थित एक कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्यारे भागते हुए कैद हुए हैं। 

बुआ व मोहल्ले के युवक ने हत्याओं को भागते देखा 
श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी शुगर की मरीज हैं। अक्सर बेहोश हो जाती हैं। उन्हें लगा कि इस बार भी शायद वे बेहोश हो गईं। इसके चलते उन्होंने कुछ दूरी पर रहने वाली बुआ रमा त्रिवेदी को बुला लिया। रमा ने बताया कि श्रवण के पीछे वाली गली में जाते ही दो युवक दरवाजा खोलकर मेन रोड की ओर भाग निकले। मोहल्ले के भानु प्रताप ने पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। 

कमरे के अंदर से आ रही थीं रोने की आवाजें
श्रवण कुमार ने बताया कि जब वह दरवाजे पर खड़े होकर पत्नी को आवाज दे रहे थे, तो उनके रोने की हल्की-हल्की आवाज आ रही थी। पुलिस को आशंका है कि श्रवण के लौटने के बाद भी मधु जीवित थी। पुलिस को मधु की लाश के पास से खून से सना तकिया मिला है। आशंका है कि आवाज दबाने के लिए हत्यारों ने तकिया से मधु का मुंह दबाया। 

100 मीटर घूमकर लौटा खोजी कुत्ता
स्थानीय लोेगों ने बताया कि खोजी कुत्ता शव के पास से घर के बाहर आया। घर के सामने एक टिफिन पड़ा था। टिफिन को सूंघने के बाद मेन रोड से होते हुए 100 मीटर तक बदमाशों के भागने की विपरीत दिशा में गया। इसके बाद लौट आया। पुलिस ने टिफिन को कब्जे में लिया है। 

महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। कुछ लोगों ने दो हत्यारों के घर से बाहर भागते हुए देखने का दावा किया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed