फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher's ruthlessness in kanpur

यूपीः शिक्षिका ने छात्रा को मारा थप्पड़, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया ये आरोप

Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teacher's ruthlessness in kanpur
डेमो पिक
कानपुर में कल्याणपुर के अवधपुरी स्थित एक कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को नर्सरी की मासूम छात्रा को शिक्षिका ने थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा के कान से खून निकल आया। परिजनों का आरोप है कि जब स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो गालीगलौज करके उन्हें भगा दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन समझौते का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


पंचवटी, विनायकपुर निवासी रंजीत कुमार तिवारी प्रइवेट कर्मी हैं। पत्नी पूजा तिवारी ने बताया  उनकी 4 वर्षीय पुत्री अनन्या तिवारी 11 नंबर क्रॉसिंग स्थित जेके किड्स स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। गुरुवार को अनन्या स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से फोन आया कि उसके कान में दर्द हो रहा है। स्कूल पहुंच कर जब अन्नया से बात हुई तो उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान क्लास में टीचर वीना ने उसके कान में थप्पड़ मार दिया था। जिसकी वजह से उसके कान में चोट लग गई। परिजनों ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed