{"_id":"5cd18f75bdec22075e075d06","slug":"teacher-died-during-election-duty-investigation-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान करंट से प्रधानाध्यापक की हुई थी मौत, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान करंट से प्रधानाध्यापक की हुई थी मौत, मामले की जांच शुरू
Tue, 07 May 2019 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
घटना की जांच के लिए मृतक के घर पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के कुलपहाड़ लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में बस से जाते समय बस में एचटी लाइन छू जाने से एक पीठासीन अधिकारी की उपचार के दौरान मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह झुलस गए थे। इसमें एक प्रधानाध्यापक की मौत हो गई थी।
चुनाव ड्यूूटी के दौरान मौत के मामले को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। लखनऊ से आए विद्युत सुरक्षा निदेेशालय के जांच दल ने मंगलवार को मृतक के घर पहुंचकर बातचीत की और मृतक के बेटे के बयान दर्ज किए।

मृतक महाराज किशोर मिश्रा (फाइल फोटो)
28 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां बस से सुनैचा, कैमाहा, बीला उत्तर, बघवा खोड़ा गांव के लिए रवाना हुई थी। थाना कबरई के ग्राम नहदौरा मोड़ पर खंभा टेड़ा होने के कारण पोलिंग पार्टी की बस एचटी लाइन से छू गई। जिससे प्राथमिक विद्यालय पनारा के प्रधानाध्यापक महाराज किशोर मिश्रा बुरी तरह झुलस गए थे।
बाद में उनकी कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की सेफ्टी ऑफिसर संगीता के नेतृत्व में जांच दल ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही शासन द्वारा दी गई मदद और बिजली विभाग की भूमिका को लेकर तमाम बिंदुओं पर जांच की। सेफ्टी ऑफिसर संगीता ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेेंगी और पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी। जांच दल में सेफ्टी ऑफिसर संगीता, एसडीओ पुनीत शर्मा शामिल थे।