Shuklaganj: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, ओवरटेक करने में हुआ हादसा, शिक्षक की मौत और साथी घायल
गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार की डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही, डंपर को मगरवारा के पास पकड़ लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में ओवरटेक करते समय डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक डंपर की चपेट में आ गए। इस हादसे में शिक्षक की मौत हो गई, जबकि साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, डंपर को मगरवारा पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया गया है। बता दें कि यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर-तीन के अंतर्गत मरहला चौराहे के पास विद्युत सब स्टेशन के सामने हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनसा खेड़ा कंचन नगर निवासी अभिषेक और गोपाल उन्नाव स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाते है। गुरुवार सुबह दोनों बाइक से उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान मरहला चौराहे के विद्युत सबस्टेशन मोड़ के पास एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर में सरिया लदी थी। टक्कर लगने से बाइक चला रहा अभिषेक डंपर के नीचे आ गया, जिस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर लेकर उन्नाव की ओर भाग गया।
सूचना पर मगरवारा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर डंपर को पकड़ लिया। वहीं घायल को उपचार के लिए पुलिस ने एक निजी नर्सिंग होम भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।