फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teacher counciling in brc

शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग चल रहा विभागीय खेल

Sun, 19 Apr 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sun, 19 Apr 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
teacher counciling in brc
जिले के अकबरपुर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में शनिवार को शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग कराई गई। लेकिन शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग में भी विभागीय खेल जारी है।
विज्ञापन


मौके पर काउंसिलिंग के हालात यह है कि विभागीय दस्तावेजों को देखने का जिम्मा किसी लिपिक के पास है जबकि, मौके पर कोई और लिपिक काउंसिलिंग करा रहा है।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने आज ही जिले का चार्ज लिया है। यह मामला पूर्व बीएसए महेंद्र कुमार कनौजिया के कार्यकाल का है। मामले की जांच कर इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर देहात जिले के 1213 शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग अकबरपुर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में चल रही है। शिक्षा विभाग ने 16, 17, 18 और  20 अप्रैल को तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन की इस काउंसिलिंग में सामान्य पुरुष, अनुसूचित महिला, पिछड़ी जाति पुरुष, अनुसूचित पुरुष और सामान्य महिला के 814 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हो चुकी है।

पिछड़ी जाति महिला के 399 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। खास बात यह है कि ब्लाक संसाधन केंद्र में विभाग के जो क्लर्क काउंसिलिंग के कार्य को अंजाम दे रहे हैं, उनके नाम वह जिम्मेदारी ही दर्ज नहीं है।


उधर, बेसिक शिक्षा विभाग के दस्तावेजों में कार्य का निष्पादन करने के लिए वरिष्ठ लिपिक ओम प्रकाश शुक्ला का नाम पटल बाबू के तौर दर्ज है।

मौके पर पूरी काउंसिलिंग को अनुराग सचान निष्पादित करा रहे हैं। साथ में विभाग के उमराव सचान, विवेक सचान, अरविंद सेंगर, प्रकाश मोहन, आनंद बाजपेयी, आशीष द्विवेदी भी कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed