फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher committed suicide in hardoi up

Hardoi: 'डिप्रेशन इतना बढ़ने लगा है कि दिमाग की सारी नसें फटने लगी हैं...', स्टेटस लगाकर शिक्षक ने की खुदकुशी

Thu, 28 Mar 2024 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2024 07:58 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में होली की छुट्टी मनाकर घर से वापस आए शिक्षक ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Teacher committed suicide in hardoi up
शिक्षक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सांडी कस्बे में बिलग्राम चुंगी पर स्थित एक महाविद्यालय में शिक्षक का शव आवासीय परिसर में फंदे पर लटकता मिला। बुधवार को भी वह होली की छुट्टी मनाकर घर से वापस महाविद्यालय आया था। उसके स्टेटस पर डिप्रेशन इतना बढ़ने लगा है कि दिमाग की सारी नसें फटने लगी हैं.. पर मजाल है एक भी फटकर.. काम आसान कर दें... लगा था। प्राथमिक जांच में अवसाद के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


कानपुर के यशोदा नगर के 10पी ब्लाक में वैष्णो विद्या मंदिर स्कूल के पास के निवासी अंकित दीक्षित (32) बीती एक मार्च से सांडी में बिलग्राम चुंगी पर स्थित एपीएस महाविद्यालय में शिक्षक के पद पर भर्ती हुआ था। होली के अवकाश से 27 मार्च को वह वापस महाविद्यालय आ गया था। महाविद्यालय परिसर में ही बने आवासीय परिसर में रहता था। गुरुवार को जब वह स्कूल नहीं पहुंचा, तो प्राचार्य अरविंद मिश्रा ने अंकित को फोन किया।

विज्ञापन

जवाब न मिलने पर उन्होंने महाविद्यालय के कर्मचारियों को अंकित को बुलाने के लिए भेजा। यहां कर्मचारियों ने अंकित का शव पंखे में फंदे से लटकता देखा। जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद सीताराम को दी गई। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

मृतक के परिवार में पत्नी रूबी है और एक बेटा है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में अवसाद के कारण खुदकुशी किए जाने की बात ही सामने आई है। परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed