{"_id":"96872005066955234bf8c06a79ccde78","slug":"teacher-appointment-letter-will-share-on-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से बांटेंगे टीचर नियुक्ति पत्र, 27 से ज्वाइनिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से बांटेंगे टीचर नियुक्ति पत्र, 27 से ज्वाइनिंग
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 19 Jan 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में प्राथमिक स्कूलों के लिए टीचर भर्ती के आवेदकों को नियुक्ति पत्र 24 जनवरी से बीएसए कार्यालय में बांटे जाएंगे।
शहर में स्नातक क्षेत्र चुनाव की वजह से तिथि में फेरबदल किया गया है, जबकि प्रदेश भर में सोमवार से नियुक्ति पत्र बांटने का काम शुरू हो रहा है।
27 जनवरी तक आवेदकों को स्कूलों में ज्वाइनिंग करनी होगी।
ये जानकारी शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश (एससीईआरटी) के डाइरेक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान दी है।
बताया कि शहर में कुल 12 प्राथमिक शिक्षकों के पद थे। इसमें छह सामान्य और छह आरक्षित थे, जोकि भर लिए गए हैं।
इसके बाद भी किसी वजह से ये पद खाली रह जाते हैं तो इन्हें भरने के लिए दोबारा काउंसिलिंग कराई जाएगी।
बीएसए राजेंद्र प्रसाद और डाइट प्राचार्य केके ओझा ने बताया कि शहर में 24 जनवरी से नियुक्त बीएसए कार्यालय में बंटेंगे।
नियुक्ति पत्र के साथ ही टीचर्स को स्कूल भी एलॉट कर दिए जाएंगे। आवेदक फिर 27 तक रिपोर्ट कर इसकी सूचना बीएसए विभाग में देंगे।
कानपुर का कटऑफ सबसे ज्यादा गया है। कानपुर में कट ऑफ 132 अंक गया है। अधिकतम अंक 141 है।