फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Taunted during the first farewell, Father-in-law teased, victim said - threatened to make her drink pesticide

UP: पहली विदाई में मिले ताने...ससुर ने की छेड़खानी, पीड़िता बोली- कीटनाशक पिलाने की दी धमकी, जानें पूरा मामला

Mon, 01 Jan 2024 07:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 01 Jan 2024 07:34 AM IST
सार

Banda News: पीड़िता ने बताया कि दूसरी बार जब वह ससुराल गई तो पति, सास-ससुर व ननद ने उसके साथ अभद्रता की। कीटनाशक पिलाने की धमकी दी। मारपीट करने पर उसने सिमौनी चौकी में शिकायत भी की थी। इस पर समझौता हुआ था। इसके बाद भी ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की।

विज्ञापन
Taunted during the first farewell, Father-in-law teased, victim said - threatened to make her drink pesticide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में दहेज के लिए विवाहिता को पहली विदाई से ताने मिले। उसे पीटा भी गया। ससुर ने छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पति और ससुर समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय नवविवाहिता ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन

इसमें बताया कि उसकी शादी बबेरू कोतवाली के एक गांव में सात माह पहले 21 मई को हुई थी। पहली विदाई से पति, ससुर, सास, ननद व जेठ कम दहेज मिलने का ताना देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक और दो तोले की सोने की चेन की मांग कर रहे थे। पिता व भाई के समझाने पर भी वह नहीं मानें।

विज्ञापन

दूसरी बार जब वह ससुराल गई तो पति, सास-ससुर व ननद ने उसके साथ अभद्रता की। कीटनाशक पिलाने की धमकी दी। मारपीट करने पर उसने सिमौनी चौकी में शिकायत भी की थी। इस पर समझौता हुआ था। इसके बाद भी ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।र्ज की है।

घर में अकेली बहू से ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश
बांदा जिले में घर में बहू को अकेली देख ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। महिला ने ससुर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

ससुर ने पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति इंजीनियर हैं। वह 14 दिसंबर को दोपहर के समय घर में अकेली थी तभी उसके ससुर (ब्रिज कॉरपोरेशन रिटायर्ड चालक) ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की।

रिश्तेदारों ने आपस में समझौता करा दिया
विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की। पति घर आया, तो उसने घटना को बताया। पति ने विरोध किया, लेकिन मामला घर का होने से रिश्तेदारों ने आपस में समझौता करा दिया। बहू का आरोप है कि अब आरोपी ससुर उसे दूसरी बातों को लेकर परेशान करता है।

ससुर उसे घर में नहीं घुसने दे रहे
मायके से आने पर ससुर उसे घर में नहीं घुसने दे रहे। पुलिस ने तहरीर के आधार छेड़खानी व मारपीट की धारा में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed