{"_id":"5d62bf608ebc3e93c7349b8c","slug":"tanya-from-kanpur-all-india-topper-in-company-secretary-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की तान्या कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर, समीक्षा भाटिया की ऑल इंडिया चौथी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की तान्या कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर, समीक्षा भाटिया की ऑल इंडिया चौथी रैंक
Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
शहर की तान्या कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने रविवार को कंपनी सेक्रेटरी के एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के परिणाम जारी कर दिए। इसमें शहर की बेटियों ने बाजी मारी है। लाल बंगला निवासी तान्या कथूरिया प्रोफेशनल प्रोग्राम में देश भर में पहले और कल्याणपुर निवासी समीक्षा भाटिया चौथे स्थान पर हैं।
आईसीएसआई के कानपुर चैप्टर से सफल कुल 11 अभ्यर्थियों में से सात बेटियां हैं। चार सफल लड़कों में आयुष सिंह चौहान की शहर में तीसरी रैंक है। आईसीएसआई कानपुर चैप्टर के चेयरमैन गोपेश साहू ने बताया कि चैप्टर से करीब 300 अभ्यर्थियों ने एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की परीक्षा दी है। इनमें से प्रोफेशनल प्रोग्राम में 11 ने सफलता पाई है।

समीक्षा भाटिया की ऑल इंडिया चौथी रैंक
- फोटो : अमर उजाला
एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में भी कानपुर चैप्टर से करीब 50 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आईसीएसआई ने जून 2019 में नए और पुराने पाठ्यक्रम में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। आईसीएसआई के कार्यकारी सचिव सीएस अशोक कुमार दीक्षित के मुताबिक प्रोफेशनल के नए पाठ्यक्रम के तहत राजस्थान की कीर्ति खंडेलवाल पहले, राजस्थान की ही हर्षा दूसरे और राजस्थान की ही रूपल गुप्ता तीसरे स्थान पर रही हैं।
पुराने पाठ्यक्रम की परीक्षा में तान्या को पहला, पश्चिम बंगाल की कुमुंदनी भरतिया को दूसरा और छत्तीसगढ़ के रीतेश अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में तमिलनाडु के गोकुल आर और राजस्थान की खुशी अग्रवाल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। अगली एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा 20 दिसंबर और प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा 30 दिसंबर को होगी। दोनों प्रोग्राम की दिसंबर 2019 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 25 सितंबर से खुलेगी।