{"_id":"59d2668e4f1c1bcf538b547e","slug":"tantric-who-raped-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति को नशीला लड्डू खिलाकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को नशीला लड्डू खिलाकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भी अंधविश्वास लोगों को अपने मकड़जाल में फंसाए हुए है। इसी अंधविश्वास से जकड़े लोग अक्सर ढ़ोंगी तांत्रिकों और ढ़ोंगी बाबाओं का शिकार बन जाते हैं। ऐसी ही एक घटना में एक तांत्रिक ने एक महिला को संतान प्राप्ति के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म किया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
डेमो पिक
घटना कानपुर देहात के झींझक की है। संतान प्राप्ति का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने महिला के पति को नशीला लड्डू खिलाकर इस कुकृत्य को अंजाम दिया। सोमवार सुबह पति के होश में आने पर पत्नी ने तांत्रिक की करतूत के बारे में जानकारी दी। इस पर पड़ोसियों के साथ मिलकर पति ने तांत्रिक की जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
दंपति ने बताया कि शादी के तीन साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई। इसे वे काफी परेशान थे। गांव की एक महिला के कहने पर रविवार रात कासगंज के एक तांत्रिक को दंपति ने तंत्र-मंत्र के लिए उसे अपने घर बुलाया। महिला के मुताबिक अब्दुल ने तंत्र-मंत्र के दौरान नशीला लड्डू खिलाकर पति को बेहोश कर दिया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसओ का कहना है कि आरोपी तांत्रिक पर दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।