फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tantric kidnaped teenage and convert her religion, accused arrested

यूपी के कानपुर में तांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (सरसौल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (सरसौल) Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Sep 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
Tantric kidnaped teenage and convert her religion, accused arrested
धर्म परिवर्तन
कानपुर में सरसौल के महाराजपुर थाना क्षेत्र में तांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, युवती को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। महाराजपुर के एक गांव निवासी रिक्शा चालक की 17 वर्षीय बेटी को फैय्याज अली ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने किशोरी को अपना हिंदू नाम बताया था। वह तंत्र-मंत्र भी करता है।
विज्ञापन


किशोरी के भाई का आरोप है कि रविवार दोपहर किशोरी घर से बाहर दुकान में सामान लेने गई थी । तभी आरोपी फैय्याज अली ने किशोरी को अगवा कर लिया। आरोप है कि उसने किशोरी का धर्म परिवर्तन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर महाराजपुर पुलिस ने सोमवार रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed