शिवली (कानपुर देहात)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह वर्चुअल माध्यम से मैथा तहसील का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद बैरी दरियाव के सरकारी नवीन भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। लोकार्पण का मुख्य समारोह माती मुख्यालय के एनआईसी भवन में होगा।
शुक्रवार को लोकार्पण को लेकर डीएम और एसपी मैथा तहसील जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने वहां तैयारियों की जानकारी एसडीएम रामशिरोमणि से ली। तहसील का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि मुख्यमंत्री के वर्चुअल लोकार्पण के बाद मैथा तहसील के नवीन भवन में समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के वर्चुअल लोकार्पण के पत्थर को भी स्थापित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी में लोकार्पण के दौरान अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार, विनोद कटियार के साथ डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय मौजूद रहेंगे।