फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Table Tennis... Ashutosh and Durvank won double titles

Kanpur News: टेबल टेनिस... आशुतोष व दुर्वांक ने जीते दोहरे खिताब

Mon, 13 Apr 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Table Tennis... Ashutosh and Durvank won double titles
कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से तीन दिवसीय प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में समापन हुआ। अंडर-13 व 15 बालक वर्ग में दुर्वांक और अंडर-17 व 19 में आशुतोष ने दोहरे खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

अंडर-9 बालक वर्ग में मृणांक बागची ने रुद्रांश सिंह को 11-9, 6-11, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में भाव्या मीणा ने ईशानी सिंह को 11-3, 11-6 से हराकर खिताब जीता। अंडर-11 बालक वर्ग में शौर्य यादव ने शुभ तिवारी को 11-9, 6-11, 12-10 से पराजित किया। बालिका वर्ग में भाव्या सिंह ने हितांशी को 11-6, 11-7 से पराजित कर खिताब जीता।
विज्ञापन

अंडर-13 वर्ग में बालक वर्ग में दुर्वांक ने अपराजित सिंह को 11-5, 4-11, 11-7 से हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग से देवर्षिका शुक्ला ने भाव्या सिंह को 8-11, 11-5, 11-4 से पराजित किया। अंडर-15 बालक वर्ग में दुर्वांक ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अधिराज मजूमदार को 4-11, 11-8, 11-6 से पराजित करके एक और खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने देवर्षिता शुक्ला को 11-8, 11-6 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने दक्ष खंडेलवाल को 11-9, 11-5 से और बालिका वर्ग में कावि शाह ने देवर्षिका शुक्ला को 11-7, 11-6 से मात दी। अंडर-19 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने दक्ष खंडेलवाल को 11-9, 11-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में सुविज्ञा कुशवाहा को मुस्कान सोनकर को 12-10, 11-4 से हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक, टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, सचिव संजय टंडन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुनील सिंह, रवि कुमार पोपतानी, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, सौरभ पाल, आशुतोष सत्यम झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed