इंडियन टी20 लीग में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले धरे गए, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
एसटीएफ डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के मुताबिक सटोरियों को लंबे समय से ट्रेस किया जा रहा था। मंगलवार देर रात सटीक लोकेशन मिलने पर बर्रा- 2 से जितेंद्र शिवहरे उर्फ जीतू व फतेहपुर के हिमांशु शिवहरे को पकड़ा गया। वहीं नौबस्ता थाना क्षेत्र में के ब्लॉक किदवई नगर से थरियांव फतेहपुर के आशीष शिवहरे, शांति नगर फतेहपुर के सुमित मिश्रा व नरैनी फतेहपुर के मोहित शिवहरे को दबोचा गया। प्रमेश कुमार ने बताया कि जितेंद्र ही मुख्य बुकी (सरगना) है। यह भी मूलरूप से शांति नगर फतेहपुर का रहने वाला है। वहीं वाराणसी से एसटीएफ ने सटोरिए अशोक सिंह, सुनील पाल व विक्की खान को गिरफ्तार किया है। कानपुर से गिरफ्तार पांच सटोरियों से 2.78 लाख रुपये तो वाराणसी के सटोरियों से 27.75 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं।
काफी समय से सटोरियों को ट्रेस किया जा रहा था। कानपुर से पांच सटोरी पकड़े गए हैं। सटोरियों का रैकेट काफी बड़ा है। कई अहम बिंदुओं पर जांच जारी है।
- अभिषेक सिंह, एसटीएफ एसएसपी