फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swinging wires of high tension line terrorize villagers

Kanpur News: हाईटेंशन लाइन के झूलते तार से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 23 Oct 2025 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Swinging wires of high tension line terrorize villagers
चकरनगर। ब्लॉक के नौगांवा, बंसरी, उखरैला, हनुमंतपुरा सहित कई गांव में छत के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन और सड़कों पर लटकते बिजली के तार लोगों के डर का कारण बने हुए हैं। तार छतों और रास्ते पर लटक रहे हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से रास्तों में झूलते तारों को सही कराने और आबादी क्षेत्र में छतों से गुजरे तार की जगह केबल डालने की मांग की है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि लोग बिजली की लाइन होने के बाद भी मकान बना रहे हैं। जिससे खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग व आबादी क्षेत्र में सालों से बिजली के तार झूल रहे हैं। कई बार बिजली निगम से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात के मौसम में इन झूलते तारों से खतरा और भी बढ़ जाता है। घरों में हमेशा करंट उतरने का डर बना रहता है। जिन घरों के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं वह लोग बारिश के मौसम में छत पर जाने से भी कतराते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चौरेला, बंसरी, नौगावा, हनुमंतपुरा, मिटहटी गांव में एक वर्ष के अंदर 10 से 15 लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। नोगांवा गांव के प्रधान गणेश शंखवार ने बताया कि कई बार इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों का तारों के नीचे खेलना खतरे से खाली नहीं है। इस मामले में जल्द ग्रामीणों के साथ फिर से डीएम से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed